Connect with us

Uncategorized

कारोबारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, परिजनों में मचा कोहराम

मिनाक्षी

हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र में एक कारोबारी ने खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है।

कारोबारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली
घटना मंगलवार की है। चोरगलिया क्षेत्र में वन निगम के कारोबारी कमलेश बेलवाल ने खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। आननफानन में कारोबारी के परिजन हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद में कारोबारी ने खुद को गोली मारी है।

जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला चोरगालिया थाना क्षेत्र के गजेपुर गांव का है। जहां कारोबारी कमलेश बेलवाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली है। जिससे उनकी मौत हो गई। प्रथमदृष्टया पारिवारिक विवाद सामने आया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें -  नेपाल आपदा के बाद हाई अलर्ट पर चम्पावत, नदी घाटों पर बढ़ाई निगरानी, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

More in Uncategorized

Trending News