Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री के बेटे के खिलाफ मुकदमा

मीनाक्षी

कोटद्वार – नीलकंठ मार्ग पर (यमकेश्वर)खैर खाल में 26 पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। दो संरक्षित प्रजाति के पेड़ों की अवैध कटाई के लिए कैबिनेट मंत्री के बेटे विपिन अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, 24 पेड़ छूट प्रजाति के हैं, जबकि दो पेड़ संरक्षित प्रजाति के थे। वन विभाग ने जांच में पाया कि दो खैर के पेड़ काटे गए थे, जिसके बाद लालढांग रेंज द्वारा मामला दर्ज किया गया।

इस भूमि पर बिना अनुमति के सड़क निर्माण भी किया गया था। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि रसूखदार होने के कारण प्रशासन ने कठोर कार्रवाई नहीं की। राजस्व उपनिरीक्षक ने तीन बार मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवाया था, लेकिन जमीन मालिक पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

डीएफओ, आकाश गंगवार ने बताया कि, “दो संरक्षित पेड़ों की अवैध कटाई पर भूस्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।” वहीं, भूमि मालिक पीयूष अग्रवाल ने दावा किया कि उन्होंने तहसीलदार और पटवारी से उचित अनुमति प्राप्त की थी और रिपोर्ट भी उनके पास है। उन्होंने कहा, “अगर कोई गलती हुई है तो जुर्माना भरा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  गैरसैंण पर घमासान तेज!, BJP बोली- कांग्रेस बहा रही घड़ियाली आंसू

More in Uncategorized

Trending News