Connect with us

Uncategorized

पानी की समस्या को लेकर तहसीलदार और जिला पंचायत सदस्य के बीच टकराव, बोली ‘तहसीलदारगिरी निकाल दूंगी,देखे video

टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग में जल निगम कार्यालय के बाहर उस वक्त माहौल गर्मा गया, जब पानी की समस्या को लेकर पहुंचे जनप्रतिनिधि और समाजसेवी सांकेतिक धरना दे रहे थे। इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत और तहसीलदार के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।जानकारी के अनुसार, लंबे समय से देवप्रयाग क्षेत्र में पानी का संकट बना हुआ है। स्थानीय लोग जल निगम और प्रशासन की उदासीनता से नाराज़ हैं। इसी को लेकर आज जनप्रतिनिधियों ने जल निगम कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।

video- https://youtube.com/shorts/9R2jAX_E_UA?si=sNxV5J5YDWv89cc_

विवाद तब बढ़ गया जब तहसीलदार मौके पर पहुंचीं और बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।बताया जा रहा है कि इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत गुस्से में आग बबूला हो गई। इस दौरान कहा, उन्होंने तहसीलदार को कहा कि “सारी तहसीलदारगिरी निकाल दूंगी।” मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। मौके पर उपस्थित लोगों ने तहसीलदार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू

More in Uncategorized

Trending News