Connect with us

Uncategorized

PM Modi Uttarakhand Visit: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी करेंगे सैन्य धाम का उद्घाटन

PM MODI uttarakhand visit

PM Modi Uttarakhand Visit: उत्तराखंड का पांचवां धाम, सैन्यधाम, अब बनकर तैयार हो गया है। राज्य के शहीद सैनिकों को समर्पित इस सैन्यधाम का उद्घाटन 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

चारों धामों की तरह जनभावनाओं से जुड़ेगा सैन्य धाम: मंत्री

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के पूरा होने के साथ ही लंबा इंतजार खत्म हो गया है। राज्य के शहीद सैनिकों और उनके परिवारों को समर्पित यह सैन्य धाम चारों धामों की तरह जनभावनाओं से जुड़ेगा।

पीएम मोदी ने 2019 में की थी सैन्य धाम के निर्माण की घोषणा

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में सैन्यधाम के निर्माण की घोषणा की थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिसंबर 2021 में इस धाम की आधारशिला रखी और उसके बाद 200 शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  24 घंटे में दूसरा हादसा!, आशारोड़ी-मोहब्बेवाला मार्ग पर ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त

More in Uncategorized

Trending News