Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून। प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व
पिथौरागढ़ में सोमवार को बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी भी जारी की है।

मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने रविवार को बताया कि उक्त पांच जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। साथ ही 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने बताया, देहरादून और नैनीताल जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। शनिवार रात और

रविवार को दून, मसूरी, कोटी व सांकरी में बारिश हुई। उत्तरकाशी में गंगोत्री, यमुनोत्री धाम, हर्षिल, हरकीदून घाटी और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। चकराता के लोखंडी समेत कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ में उच्च हिमालयी क्षेत्र हसलिंग, पंचाचूली, राजरंभा समेत अन्य इलाकों में बर्फबारी हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  अंकिता को लेकर देहरादून में कांग्रेस की बाइक रैली, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध

More in Uncategorized

Trending News