Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में कहीं धूप तो कहीं बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन प्रदेश में बारिश के आसार नहीं है। ज्यादातर इलाकों में धूप खिलने से लेकर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में धूप खिली रहेगी।मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तराखंड में मानसून सीजन 30 सितम्बर तक होता है। मानसून इस बार 25 सितम्बर के बाद विदा होने के आसार हैं। लेकिन इससे पहले पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है। बता दें पिछले साल 2023 में 24 जून को उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दी थी।छह अक्टूबर को मानसून प्रदेश से विदा हो गया था। इस दौरान 1203.3 एमएम बारिश हुई थी जो कि सामान्य से 1162.7 से तीन प्रतिशत ज्यादा थी। वहीं इस साल की बात करें तो मानसून 27 जून को पहुंचा था। अभी तक प्रदेश में 1221.9 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश 1118.4 एमएम से नौ प्रतिशत अधिक है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में गिरेगा तापमान, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News