Connect with us

Uncategorized

होमगार्ड में भर्ती मानकों में किया बदलाव, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी की विज्ञापन

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय ने होमगार्ड भर्ती के मानकों में बदलाव किया है । नए बदलावों के मुताबिक उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शारीरिक दक्षता परीक्षा संबंधी संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है।आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक, होमगार्ड मुख्यालय के अंतर्गत हवलदार प्रशिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन 15 मार्च को जारी किया गया था। मई महीने में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय ने शारीरिक दक्षता का पाठ्यक्रम संशोधित कर दिया। जिसके मुताबिक पुरुष अभ्यर्थी को अब तीन किलोमीटर की दौड़ चाल अधिकतम 14 मिनट में पूरी करनी होगी।लंबी कूद कम से कम 15 फिट की होनी चाहिए। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के लिए तीन किमी की दौड़ चाल अधिकतम 15 मिनट में और लंबी कूद 12 फिट न्यूनतम रखनी होगी। आयोग अक्तूबर में शारीरिक दक्षता परीक्षा कराएगा, जिसको लेकर सूचना जारी कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  राम मंदिर के बाद अब बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी!, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

More in Uncategorized

Trending News