Connect with us

Uncategorized

राजाजी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में शादी की तैयारी पर बवाल, मंत्री पुत्र के आयोजन को लेकर उठे सवाल

 

Khajandas's Son's Wedding in Rajaji Tiger Reserve

हरिद्वार से सटे राजाजी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में एक शादी समारोह की तैयारियों ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। मामला कैबिनेट मंत्री खजान दास के बेटे की शादी से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां प्रतिबंधित वन क्षेत्र में भव्य आयोजन की तैयारी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

राजाजी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में शादी की तैयारी पर बवाल

जानकारी के अनुसार सुरेश्वरी देवी मंदिर परिसर में सजावट का सामान, जनरेटर और अन्य भारी उपकरण पहुंचाए गए। यह इलाका हाथी और गुलदार जैसे वन्यजीवों के लिए बेहद संवेदनशील माना जाता है, ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर स्थानीय स्तर पर आक्रोश देखने को मिल रहा है। मामले के सामने आते ही वन विभाग हरकत में आया और मंदिर समिति के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने दी सफाई

अधिकारियों ने साफ किया है कि कोर जोन में किसी भी प्रकार के आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती। इस पूरे मामले में PCCF स्तर से भी स्पष्ट कर दिया गया है कि राजाजी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में किसी तरह का कार्यक्रम पूरी तरह प्रतिबंधित है। बावजूद इसके मौके पर भव्य तैयारियों की तस्वीरें सामने आने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

नियमों का नहीं किया जा रहा उल्लंघन: मंत्री

वहीं मंत्री खजान दास ने इस विवाद पर सफाई देते हुए कहा है कि शादी सादगी से की जा रही है और किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है। हालांकि मौके पर पहुंची सामग्री और तैयारियां उनके दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। वन विभाग ने अवैध रूप से लगाए गए सेटअप को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इतनी बड़ी तैयारी प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे होने दी गई

More in Uncategorized

Trending News