Connect with us

Uncategorized

नए रिकॉर्ड बना रही चारधाम यात्रा: एक ही दिन में 96 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन , 20 लाख पार पहुंचा आंकड़ा

 

Char Dham Yatra 2026 Gangotri Yamunotri Doors Open Date

उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस बार नए रिकॉर्ड बना रही है। पहाड़ों में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा है कि चारों धामों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। बीते शनिवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 96 हजार 116 श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए। इसके साथ ही यात्रा शुरू होने के महज 35 दिनों के भीतर कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख 76 हजार 553 तक पहुंच गया है।

8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन

बता दें सबसे अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दरबार पहुंचे हैं। अब तक केदारनाथ धाम में 8 लाख 11 हजार 923 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं श्री बदरीनाथ धाम में 5 लाख 56 हजार 437, श्री गंगोत्री धाम में 3 लाख 52 हजार 162 और श्री यमुनोत्री धाम में 3 लाख 56 हजार 031 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं।

23 मई को बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे सबसे अधिक श्रद्धालु

23 मई को भी चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। बदरीनाथ धाम में सबसे अधिक 32 हजार 219 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि केदारनाथ धाम में 29 हजार 787, गंगोत्री धाम में 17 हजार 897 और यमुनोत्री धाम में 16 हजार 213 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

सतर्क मोड में सरकार

चारधाम यात्रा उच्च हिमालयी क्षेत्र में संचालित होने के कारण राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क मोड में है। मौसम में लगातार बदलाव और संभावित आपदा को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। सीएम धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने की स्थिति में भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

More in Uncategorized

Trending News