Connect with us

Uncategorized

चारधाम यात्रा पर रोक, भारी बारिश के चलते दो दिन के लिए अस्थायी रूप से रोकी गई

char-dham-yatra-temporarily-suspended-for-two-days

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए एक बार फिर चारधाम यात्रा पर रोक लगी है। दो दिन के लिए यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने ये फैसला लिया है।

भारी बारिश के चलते दो दिन के लिए चारधाम यात्रा पर रोक

दरअसल अगले कुछ दिनों में प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में भूस्खलन और सड़के बाधित होने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील भी की है। भारी बारिश के चलते आज यानी 28 जुलाई और कल 29 जुलाई को चारधाम यात्रा स्थगित की गई है।

मौसम सुधरने दोबारा शुरू करवाई जाएगी यात्रा

गढ़वाल आयुक्त ने भूस्खलन और बारिश के अलर्ट को देखते हुए यात्रा पर दो दिन की रोक लगाई है। इसके साथ ही चारधाम मार्ग बाधित है जिसके चलते यात्रा अगले आदेश तक स्थगित की गई है। मौसम सुधरने के बाद ही चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए दोबारा शुरू करवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  9 सितम्बर को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष, नेताओं की बढ़ी टेंशन, सामने आ सकती है सीक्रेट लिस्ट!

More in Uncategorized

Trending News