Connect with us

Uncategorized

CM से वार्ता के बाद चौखुटिया आंदोलन स्थगित, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चल रहा था प्रदर्शन

चौखुटिया में उपजिला चिकित्सालय की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल पर हुई विस्तृत वार्ता के बाद 20 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। आंदोलनकारियों से वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रमुख मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उपजिला चिकित्सालय के लिए आवश्यक टोकन मनी शीघ्र जारी की जाएगी, जिससे अस्पताल से संबंधित प्रक्रियाएं तेज़ी से आगे बढ़ सकें। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।सीएम द्वारा भरोसा दिया गया है कि चौखुटिया क्षेत्र की सभी जायज़ मांगों को धरातल पर उतारने के लिए विभागीय स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। सीएम ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  13 अक्टूबर को भी बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश-बर्फ़बारी का अलर्ट
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News