Uncategorized
मां की अंतिम विदाई में भावुक हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर को कंधा देते समय छलक पड़े आंसू
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में, अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। सावित्री देवी का कल 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री योगी…
पंचूर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में, अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। सावित्री देवी का कल 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री योगी ने अपनी मां की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वे भावुक भी नजर आए।
सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक संक्षिप्त श्रद्धांजलि संदेश साझा किया। ‘X’ (ट्विटर) पर एक पोस्ट में योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “मां… ओम शांति।” उनके निधन के बाद पंचूर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।
इससे पहले, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने व्यक्तिगत क्षति के बावजूद अपने सार्वजनिक कर्तव्यों का निर्वहन जारी रखने के लिए योगी आदित्यनाथ की सराहना की।
धामी ने पत्रकारों से कहा, “यह अत्यंत दुखद समाचार है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी अब हमारे बीच नहीं रहीं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। योगी जी जिस तरह समाज की सेवा में लगे हुए हैं, वह एक पुत्र के रूप में उनके समर्पण को दर्शाता है। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।” इस बीच, समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने भी मुख्यमंत्री योगी के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं, और हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उन्हें धैर्य प्रदान करें।”
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति व मोक्ष के लिए प्रार्थना की। उन्होंने सावित्री देवी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने एक ऐसे पुत्र को जन्म दिया, जो कई बार सांसद बना और दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि एक मां का स्नेह और आशीर्वाद, अपने बच्चों को दिए गए संस्कारों के रूप में हमेशा जीवित रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी से बात की और उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं, ‘महिला मोर्चा प्रदेश प्रवास’ बैठक में सावित्री देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, राज्य भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ, बैठक में मौजूद थे।





