Uncategorized
आज भी बरसेंगे मेघ!, इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। राजधानी देहरादून में भी बीते पांच दिनों से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 25 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की बात कही है। ऐसे में आज हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। अगले दो-तीन दिन प्रदेश में एक या दो दौर की बौछारें पड़ने की संभावना है। तो वहीं कई इलाकों में बारिश का दौर तीव्र रहने वाला है।
25 जुलाई को भी तेज बारिश का अलर्ट
25 जुलाई को भी देहरादून, बागेश्वर, टिहरी और नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के सभी 13 जिलों में गरज-चमक और बारिश पड़ सकती हैं।
26 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?
26 जुलाई प्रदेश के उत्तरकाशी, देहरादून और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। तो वहीं पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। तो वहीं मौदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं गरज चमक के सात आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।






