Connect with us

Uncategorized

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में जमकर बरसेंगे मेघ, IMD ने जारी किया सात जिलों के लिए अलर्ट

उत्तराखंड में आज पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने देहरादून समेत सात जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी सावधानी बरतने की अपील की है.मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून, हरिद्वार, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत जिलें में भारी बारिश के आसार हैं. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा अन्य शेष जनपदों में भी हल्की से माध्यम बारिश की संभावना है.बता दें भारी बारिश के कारण पहाड़ों में भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल रही है. बीते बुधवार को चमोली में भूस्खलन की चपेट में आने से एक जेसीबी चालक की दर्दनाक मौत हो गई थी. बता दें सड़क की कटिंग के दौरान पहाड़ी से बड़ी मात्रा में बोल्डर और मलबा जेसीबी पर आ गिरा. जिसमें चालक विकास मूल निवासी बिजनौर की मौत हो गई

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में गिरेगा तापमान, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News