Connect with us

उत्तराखण्ड

आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने धारचूला पहुंचे सीएम धामी

पिथौरागढ़। रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित क्षेत्र धारचूला पहुंचे। उन्होंने आपदा प्रभावित गांव खोतिला के साथ ऐलधारा में हुए भूस्खलन से हुए नुकसान का हवाई सर्वे किया। इसके बाद सीएम स्थानीय स्टेडियम में आपदा प्रभावितों से मिले और उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। वह खुद राहत एवं बचाव कार्यों पर नजर बनाए हैं। उन्होंने प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। वहीं ऐलाधारा में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए बीआरओ व प्रशासन को ठोस रणनीति के तहत काम करने के निर्देश दिए।

सीएम धामी ने आपदा की इस घड़ी में गॉर्ड ऑफ ऑनर भी नहीं लिया। स्थानीय हेलीपैड में उन्होंने सेना के अधिकारियों से वार्ता कर जवानों का हौसला बढ़ाया। कहा धारचूला के लोगों को आपदा के दौरान राहत पहुंचाने के लिए सेना जिम्मेदारी से काम कर रही है।

इस मौके पर सांसद अजय टम्टा, विधायक हरीश धामी, विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल, नगर पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी, डीएम डॉ. आशीष चौहान सहित कई लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News