Connect with us

Uncategorized

4,400 श्रमिकों के खाते में पहुंचे 11 करोड़, सीएम धामी ने किए DBT ट्रांसफर

 

cm dhami news

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के 4,400 से अधिक लाभार्थी श्रमिकों के खातों में DBT के ज़रिए लगभग 11 करोड़ ट्रांसफर किए।

सीएम ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में, सीएम ने बोर्ड की योजनाओं जैसे शादी के बाद मदद, मृत्यु के बाद अनुदान, मातृत्व लाभ और शिक्षा सहायता के तहत लाभार्थियों के खातों में वन क्लिक के माध्यम से यह राशि वितरित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग को निर्देश दिया कि वे मज़दूर कल्याण योजनाओं का बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार करें और अलग-अलग इलाकों में कैंप लगाएं, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा पात्र मज़दूर इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

कार्यस्थलों के पास ही की जाए आवश्यक सामग्री वितरण

सीएम ने कहा कि श्रमिकों के कार्यस्थलों के पास ही आवश्यक सामग्री वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे उन्हें सुविधाजनक तरीके से लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण, उनके आश्रित बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन और जीवनोपयोगी सामग्री के वितरण के लिए विशेष शिविरों के आयोजन पर भी जोर दिया। सीएम ने सभी योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता बनाए रखने और सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकाधिक उपयोग के निर्देश दिए।

पात्र श्रमिकों को ही मिले योजना का लाभ: CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि केवल पात्र श्रमिकों को ही योजना का लाभ मिले। बता दें बोर्ड द्वारा पिछले एक साल में 24,323 श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कुल 93 करोड़ 6 लाख रुपए की अनुदान राशि वितरित की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: मौसम का डबल अटैक! इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Ad

More in Uncategorized

Trending News