Connect with us

Uncategorized

अंकिता भंडारी के परिजनों से मिले सीएम धामी, बोले बेटी को न्याय दिलाना है सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

CM dhami meet ankita bhandari parents

अंकिता भंडारी के परिजनों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने सीएम के सामने अपने विचार और भावनाएं रखीं।

अंकिता भंडारी के परिजनों ने की सीएम से मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास में बुधवार को स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और मां सोनी देवी ने मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य और भावनाएं सीएम के सामने रखीं।

सीएम ने अंकिता के माता-पिता को संवेदनशीलता के साथ सुना

मुख्यमंत्री धामी ने स्व. अंकिता के माता-पिता को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

अंकिता को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है: CM

सीएम ने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग और उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

More in Uncategorized

Trending News