Connect with us

Uncategorized

आज हल्द्वानी दौरे पर सीएम धामी

मीनाक्षी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को हल्द्वानी और नैनीताल जनपद के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिला अधिकारी कार्यालय नैनीताल की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रविवार, 24 मई 2026 को दोपहर 12:50 बजे काशीपुर स्थित आईजीएल हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 1:00 बजे रामनगर के डिग्री कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से ग्राम शंकरपुर जाएंगे, जहां उनका आगमन दोपहर 1:20 बजे निर्धारित है।

मुख्यमंत्री शंकरपुर में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 1:40 बजे वहां से रवाना होकर 1:50 बजे दोबारा डिग्री कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से गौलापार हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2:15 बजे वहां पहुंचेंगे।

गौलापार से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग द्वारा काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न शासकीय कार्यों का संपादन करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे से 8 बजे तक हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित विंटेज गार्डन में आयोजित जागरण उत्सव 2026 कवि सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रेखा आर्य के पति से जुड़े मामले में SIT गठित, 10 सदस्यीय टीम करेगी जांच

More in Uncategorized

Trending News