Connect with us

Uncategorized

सीएम धामी का बड़ा एक्शन: UPCL और UJVNL के MD को किया कार्यमुक्त

उत्तराखंड में बीती रात ऊर्जा सेक्टर में बड़ा खेल हो गया। देर रात यूपीसीएल (UPCL) और यूजेवीएनएल (UJVNL) के एमडी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इस संबंध में बीती रात आदेश भी जारी कर दिए गए हैं ।

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार और यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल को पद से हटाया गया है। वहीं यूपीसीएल में गजेन्द्र सिंह बुडियाल को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा यूजेवीएनएल में अजय कुमार सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं यूपीसीएल (परियोजना) के निदेशक अजय अग्रवाल को भी पदमुक्त किया गया है। कुल मिलाकर देर रात शासन ने ऊर्जा के तीनों निगमों में बड़ा फेरबदल किया है। बता दें कार्यमुक्त किए ये सभी अफसर सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार को सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद 30 जून 2024 से दो साल का सेवा विस्तार दिया था। उन्हें अब कार्यमुक्त कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  एक तीर से कई निशानेः संगठन की तल्खी और ईडी की धमक दिल्ली में ‘तीर्थ’ नहा गए हरीश रावत!

More in Uncategorized

Trending News