Connect with us

Uncategorized

चंपावत : आपदा पीड़ितों के घर जाकर मनाया जाएगा सीएम धामी का जन्मदिन

सीएम धामी का आज जन्मदिन है। चंपावत जिले में विभिन्न आपदाग्रस्त क्षेत्रों में घर-घर जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को मनाया जाएगा। रविवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी। भाजपा कार्यालय चंपावत में जिला अध्यक्ष निर्माण महारानी ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जिले के विभिन्न स्थानों पर बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर नुकसान का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस को मनाएंगे।
जिला अध्यक्ष ने राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे विभिन्न उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी बताया कि सरकार ने समान नागरिक संहिता कानून, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून सहित अन्य कानून व्यवस्था बनाई गई है। साथ ही महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य किया गया। जिससे महिलाओं को आगे आने में बल मिलेगा।

राज्य आंदोलनकारी को 10 प्रतिशत आरक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के उद्देश्य से निशुल्क जांच की सुविधा, आयुष्मान योजना, सीएम मेधावी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना, महिला समूह की बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध, लखपति दीदी योजना सहित अन्य उपलब्धियों के बारे में भी बताया।

यह भी पढ़ें -  रुड़की में बड़ा हादसा: अमृत लॉ कॉलेज में ढही इमारत, मलबे में दबा PAC जवान

More in Uncategorized

Trending News