Connect with us

Uncategorized

सीएम ने अयोध्या के साथ ही इन शहरों के लिए शुरू हुई हवाई सेवा का किया शुभारंभ

उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीएम धामी ने आज अयोध्या समेत तीन बड़े शहरों के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ किया। राज्य सरकार एयर कनेक्टिविटी योजना के तहत अयोध्या, वाराणसी और अमृतसर के लिए नियमित फ्लाइट सेवा शुरू की है।

अब देवभूमि उत्तराखंड से अयोध्या के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। आपको बता दें कि अयोध्या धाम के दर्शन हवाई सेवा से आप सिर्फ 1999 रुपए में कर सकेंगे। 7006 रुपए के फ्लाइट के टिकट पर ये छूट 20 मार्च तक मिलेगी।इसके साथ ही पंतनगर, वाराणसी और अमृतसर के लिए भी उद्घाटन के दिन 1999 रूपए किराया रहेगा।


तीर्थ यात्रियों को आवाजाही में होगी सुविधा
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से फ्लाइट का शुभारंभ करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन फ्लाइट के शुभारंभ होने से तीर्थ यात्रियों के साथ ही अन्य लोगों को अयोध्या, अमृतसर जाने में आसानी होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंतनगर से वाराणसी के लिए भी फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। इस फ्लाइट के शुभारंभ से गढ़वाल और कुमाऊं तीन शहरों से सीधा हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अगले तीन दिन छाएगी गुलाबी ठंड, मैदानी इलाकों में साफ रहेगा मौसम

More in Uncategorized

Trending News