Connect with us

Uncategorized

CM ने खोला विकास योजनाओं का खजाना, कुंभ-2027 समेत कई परियोजनाओं को दी 256 करोड़ की मंजूरी

CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विभिन्न विकास योेजनाओं और कुंभ मेला-2027 से जुडी अहम परियोजनाओं के लिए करीब 256 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस फैसले के तहत आपदा प्रबंधन, पेयजल योजनाओं, सड़क सुधार और पुनर्निर्माण कार्यों को बड़ी राहत मिली है।

CM ने दी विकास योजनाओं के लिए 256 करोड़ की मंजूरी

सीएम ने राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग की अवशेष धनराशि से सभी जिलों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 3 करोड़, पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में 5 करोड़ तथा तैयारी एवं क्षमता विकास के लिए 2 करोड़ देने की मंजूरी दी है। इस प्रकार हर जिले को कुल 10 करोड़ की सहायता मिलेगी। इसके तहत कुल 130 करोड़ अवमुक्त किए जाने को स्वीकृति दी गई है।

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार

इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2026-27 में नॉन एसडीआरएफ मद के अंतर्गत आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण के लिए प्रत्येक जिलाधिकारी को 2 करोड़ दिए जाएंगे। इस योजना के तहत कुल 26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को भी सरकार ने रफ्तार दी है। सीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-58 से औद्योगिक क्षेत्र तक चार लेन मार्ग के नवीनीकरण के लिए 2.72 करोड़, पशुलोक बैराज मार्ग के सुधार कार्य के लिए 2.13 करोड़ और बहादराबाद-रोहाल्की तिराहे से अलीपुर-सुकरासा-पथरी अम्बूवाला मार्ग के नवीनीकरण के लिए 1.36 करोड़ मंजूर किए हैं।

देहरादून के साथ-साथ पहाड़ों में भी होगा विकास

राजधानी देहरादून में पित्थूवाला शाखा के कमला पैलेस और GMS रोड क्षेत्र में नलकूप निर्माण, राइजिंग मेन और वितरण प्रणाली से जुड़े कार्यों के लिए 20.37 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। वहीं पेयजल योजनाओं के तहत रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा नगर पंचायत पेयजल योजना के लिए 39.86 करोड़, चमोली की पीपलकोटी नगर पंचायत पेयजल योजना के लिए 24.38 करोड़ और टिहरी गढ़वाल की हिण्डोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के लिए 9.73 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रुड़की नगर निगम क्षेत्र में सुनहरा मार्ग चौराहे का नाम बदलकर “शहीद चौक” किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

More in Uncategorized

Trending News