Connect with us

Uncategorized

CM ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं, बोले नारी के सामर्थ्य को दर्शाता है यह पर्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि नवरात्रि का यह पर्व समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है। इस अवसर पर किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी से नारियों के सम्मान की भी अपील की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पौराणिक ग्रन्थों में चैत्र नवरात्रि को विशेष महत्व दिया गया है। इसे आत्म शुद्धि और सद् प्रवृत्ति का आधार माना गया है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

रचनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरणा देता है यह पर्व
सीएम ने कहा चैत्र नवरात्रि की प्रदेश में धार्मिक महत्ता के दृष्टिगत सभी प्रमुख देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की परम्परा रही है। सीएम ने कहा कि भारतीय सनातन परम्परा में किसी भी शुभ कार्य के प्रारम्भ में संकल्प लेने का विधान है।

शक्ति के अनुष्ठान का यह पर्व रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरणा प्रदान करने वाला हो, इसका हमें संकल्प लेना होगा। यह पर्व हमें नवीन उत्साह के साथ देश व समाज की सेवा की भी प्रेरणा देता है। यह नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि प्रदान करने वाला हो इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है

More in Uncategorized

Trending News