Connect with us

Uncategorized

नानकमत्ता को CM की बड़ी सौगात, जल निकासी और सौंदर्यीकरण के लिए दी 96 लाख स्वीकृति

 

cm dhami new photo waving hand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधमसिंहनगर जिले के विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता में विकास कार्यों को गति देने के लिए महत्वपूर्ण स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

जल निकासी और सौंदर्यीकरण के लिए 96 लाख स्वीकृत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पंचायत नानकमत्ता में पानी की निकासी और सौंदर्यीकरण के कार्यों के लिए 96 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। इस स्वीकृती से नानकमत्ता क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

कुंभ मेला-2027 के लिए 80 करोड़ की पहली किस्त

इसके साथ ही शहरी विकास विभाग के अंतर्गत कुंभ मेला-2027 से संबंधित कार्यों के लिए स्वीकृत 175 करोड़ रुपए के सापेक्ष प्रथम चरण में 80 करोड़ रुपये की धनराशि जारी किए जाने को भी मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। इससे कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के लिए आवश्यक विकास कार्यों को भी आगे बढ़ाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: खड़गे की रैली से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया SSP ऑफिस में धरना, पुलिस पर रैली में पहुंचने से रोकने का आरोप

More in Uncategorized

Trending News