Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी- स्मार्ट मीटर से आए भारी बिलों के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल

अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव

हल्द्वानी। स्मार्ट मीटर लगने के बाद आ रहे मनमाने बिजली बिलों को लेकर शनिवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस एवं पार्षद प्रतिनिधि हेमन्त साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर धरना दिया।प्रदर्शनकारियों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि जनता की सहमति के बिना जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर मनमाने बिल थोपे जा रहे हैं। हेमन्त साहू ने कहा कि स्मार्ट मीटर से आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।कांग्रेस नेता राजेन्द्र बिष्ट व सचिन राठौर ने बताया कि गलत बिलों के कारण उपभोक्ता परेशान हैं और समय पर समाधान नहीं हो रहा। धरने के दौरान चेतावनी दी गई कि यदि बिलों में तुरंत सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर कुछ बिलों को तत्काल ठीक किए जाने के बाद धरना समाप्त हुआ। धरने में संदीप भसोड़ा, माया देवी, गंगा कश्यप, बबीता आर्या, रीना देवी, मंगल सिंह, कुमारी काजल सहित तमाम स्थानीय लोग मौजूद रहे

Ad
यह भी पढ़ें -  Rishikesh Accident: खाई में गिरी शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की कार, मौके पर मौत

More in Uncategorized

Trending News