Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मीनाक्षी

हल्द्वानी शहर और आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। पर्व के अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे दिन भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

गौलापार स्थित सिद्धपीठ कालीचौड़ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जहां भक्तों ने देवी-देवताओं के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इसी तरह छोटा कैलाश मंदिर, बेल बाबा मंदिर, पिंपलेश्वर महादेव मंदिर, शीतला माता मंदिर तथा लामाचौड़ स्थित चारधाम मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, बेलपत्र, बेर, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर समितियों की ओर से भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें -  CM ने विकास कार्यों के लिए दी 53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, जानें आपके जिले को क्या मिला

More in Uncategorized

Trending News