Connect with us

राष्ट्रीय

बाढ़ से बने खतरनाक हालात, सड़कें, पुल और स्कूल डूबे, खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियां

असम में बाढ़ से खतरनाक हालात बने हुए हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पिछले कुछ दिनों से राज्य भर में हो रही लगातार बारिश के कारण बाढ़ की पहली लहर लोगों को प्रभावित कर रही है।

37 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित
मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट में बताया गया है कि शनिवार तक राज्य के 10 जिलों में 37,535 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। गुवाहाटी में भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि, बाढ़ की वजह से ने अब तक किसी के जीवन हानि का मामला सामने नहीं आया है।

सड़कें, पुल और स्कूल डूबे
एर तरफ राज्य में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, तो वहीं दूसरी तरफ राज्य भर से तटबंधों के क्षतिग्रस्त होने या टूटने की जानकारी मिली है, साथ ही विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर कटाव भी हुआ है। बाढ़ के कारण सड़कें, पुल और स्कूल जैसे अन्य बुनियादी ढांचे भी डूब गए या क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

यह भी पढ़ें -  मसूरी में घूमते दिखे Shahid Kapoor, बेटी का एडमिशन कराने पहुंचे उत्तराखंड

More in राष्ट्रीय

Trending News