Connect with us

Uncategorized

शिक्षा मंत्री का दौरा

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज हल्द्वानी के एक प्राथमिक विद्यालय में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग की ओर से संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शिरकत की और बच्चों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा विभागीय अधिकारियों से संवाद किया इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ उनकी रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाना जरूरी है सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर के करीब 24 हजार विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इन कार्यक्रमों में बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता सहित कई रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं इन आयोजनों का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को सामने लाना और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ने का अवसर देना है वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी महिलाओं और बच्चों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया गया। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार शिक्षा और बाल विकास के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के साथ ही उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में हिस्सा लिया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और विभागीय अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की,

More in Uncategorized

Trending News