Connect with us

Uncategorized

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि घोषित

रुद्रनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी वेदप्रकाश महादेव भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के कपाट आगामी 17 अक्टूबर को सुबह छह बजे बंद कर दिए जाएंगे. मंदिर में मौजूद बाबा की शिलामूर्ति को पुष्प गुच्छ बुख्ला के फूलों से समाधि दी जाएगी.17 अक्टूबर को ही बाबा की डोली अलग-अलग पड़ावों से होते हुए 18 किमी की दूरी पर स्थित शीतकालीन गद्दी स्थल गोपेश्वर में स्थित गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी. जहां भक्त अगले छह महीने तक बाबा के मुख मंडल के दर्शन कर सकेंगे. बता दें रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बाबा के श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए 18 मई को खोल दिए गए थे.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : एसपी क्राइम जगदीश चन्द्र की IPS में हुई पदोन्नति…

More in Uncategorized

Trending News