Connect with us

Uncategorized

बिंदुखत्ता से लापता व्यक्ति का जंगल में मिला शव, पुत्रों ने की शिनाख्त — ठंड से मौत की आशंका

मीनाक्षी

लालकुंआ/बिंदुखत्ता। कई दिनों से लापता बिंदुखत्ता निवासी व्यक्ति का शव आखिरकार चकरपुर के जंगल में मिला है। वनखंडी मंदिर क्षेत्र के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और बाद में मृतक की पहचान कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, चकरपुर के जंगल के कम्पार्टमेंट नंबर 7, सनिया नाले के पास एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। मौके से एक बैग भी बरामद हुआ, लेकिन उसमें कोई पहचान पत्र नहीं मिला।

शव की पहचान करने के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सूचना दी, जिसके बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पुत्रों ने शव की शिनाख्त रमेश चंद्र भट्ट (51 वर्ष), निवासी इंद्रानगर बिंदुखत्ता, लालकुंआ, नैनीताल के रूप में की।

परिजनों के अनुसार, रमेश चंद्र भट्ट 20 नवंबर को ब्यानधुरा जाने के लिए घर से निकले थे। परिजनों का अनुमान है कि वे रास्ता भटक गए होंगे और ठंड की वजह से उनकी मौत हो गई होगी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चौकी प्रभारी विकास कुमार के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा के सोमेश्वर में बड़ा हादसा: अतिवृष्टि में आवासीय मकान ढहा, मलबे में दबकर परिवार के तीन लोगों की मौत

More in Uncategorized

Trending News