Connect with us

Uncategorized

बाजपुर में युवक पर जानलेवा हमला: पैसों के विवाद को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार

मीनाक्षी

बाजपुर में युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेसबॉल का डंडा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद
बता दें कि बाजपुर के ग्राम रतनपुरा निवासी गंगाराम ने सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 25 फरवरी को सीता कॉलोनी निवासी विशाल सागर ने उसके पुत्र अमन को फोन कर एक स्टोन क्रेशर के पास में बुलाया था। जहां पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

पुलिस ने हथियार के साथ आरोपी को दबोचा
गंगाराम ने बताया कि विशाल सागर ने उसके पुत्र पर बेसबॉल के डंडे से जानलेवा हमला किया। जिससे उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी विशाल सागर को बेसबॉल के डंडे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को भेजा जेल
मामले का खुलासा करते हुए बाजपुर सीओ विभव सैनी ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेज दिया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  LT शिक्षकों की वरिष्ठता सूची होगी सार्वजनिक

More in Uncategorized

Trending News