Connect with us

उत्तराखण्ड

जानलेवा भीषण गर्मी का कहर, दिल्ली में अब भी गर्मी से राहत नहीं, आसमान से बरसेगी आग

राजधानी दिल्ली में लोगों को गर्मी से अब भी राहत नहीं मिल रही है। दिल्ली और आस पास के क्षेत्र छह दिनों से लू की चपेट में है। ताजा अपडेट देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलती दिख रही है।आईएमडी ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इसमें दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे शहर भी शामिल हैं। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत की ओर आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण धीरे-धीरे इसमें कमी आएगी। 19 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान हल्की बारिश व धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस कारण से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट होगी। हालांकि 21 जून से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 23 जून तक अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32-33 डिग्री के बीच ही रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  24 घंटे में दूसरा हादसा!, आशारोड़ी-मोहब्बेवाला मार्ग पर ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त

More in उत्तराखण्ड

Trending News