Connect with us

Uncategorized

कालाढूंगी-बाजपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई… दो युवकों की मौत, कई घायल

कालाढूंगी। बाजपुर मार्ग स्थित गड़प्पू क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार सुबह के समय बाजपुर की और जा रही कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो युवकों की घटनास्थल पर ही जान चली गयी।सूचना मिलने पर कालाढूंगी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बाजपुर अस्पताल भेजा गया है। कार पर गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें -  नेपाल के बाद अब उत्तराखंड पर मंडरा रहा है मौत का साया, फटने को तैयार 13 टाइम बम

More in Uncategorized

Trending News