Connect with us

Uncategorized

कुछ ही देर में हल्द्वानी पहुंचेंगे रक्षा मंत्री, धामी सरकार के चार साल पूरा होने पर गिनाएंगे उपलब्धियां

मीनाक्षी

हल्द्वानी में आज सियासी हलचल तेज रहने वाली है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंच रहे हैं, जहां वे धामी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हल्द्वानी दौरा
बता दें क्षा मंत्री राजनाथ सिंह की यह जनसभा हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित की जाएगी, जहां बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पार्टी संगठन दोनों ही स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ये है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री का 11:45 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। दोपहर 1 बजे वे जनसभा स्थल पहुंचकर लोगों को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद 2:20 बजे उनका कार्यक्रम आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी में निर्धारित है। वहीं 3:15 बजे पंतनगर एयरपोर्ट से उनकी विदाई होगी।

धामी सरकार के चार साल पूरा होने पर गिनाएंगे उपलब्धियां
धामी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस जनसभा को राजनीतिक रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि रक्षा मंत्री अपने संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ आगामी रणनीतियों का भी जिक्र कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  धरना स्थगित-आंदोलन खत्म नहीं,,, 14 दिन बाद फिर गरमा सकता है नैनीताल का मुद्दा,,।

More in Uncategorized

Trending News