Connect with us

Uncategorized

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: अचानक एक के बाद एक 6 गाड़ियां आपस में टकराईं, LPG सिलेंडर से भरा ट्रक भी भिड़ा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर मोहंड रेंज में तेज रफ्तार सात वाहन आपस में टकरा गए. यह भीषण दुर्घटना अचानक ब्रेक फेल होने और अनियंत्रित स्पीड के कारण घटित हुई. मौके पर मौजूद पांच कारों के पीछे से एलपीजी सिलेंडरों से भरा ट्रक भी टकरा गया, जिससे गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.

पुलिस और प्रशासन की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. यह हादसा 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से ठीक पहले हुआ है.

भीषण भिड़ंत से मची अफरा-तफरी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहनों की रफ्तार तेज थी और अचानक ब्रेक लगने से पीछे आ रहे वाहन संभल नहीं पाए. एलपीजी ट्रक की टक्कर के बाद दो कारें पूरी तरह पिचक गईं. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और क्षतिग्रस्त वाहनों के विजुअल डराने वाले थे. गनीमत रही कि अभी तक किसी की जान जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

वीआईपी दौरे से पहले सुरक्षा पर सवाल

हादसे ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि 13 तारीख को मुख्यमंत्री का दौरा प्रस्तावित है और 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले हैं. एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी थी, फिर भी यह बड़ी चूक सामने आई है. पुलिस फिलहाल यातायात सुचारू करने और मलबे को हटाने में जुटी है ताकि वीआईपी मूवमेंट में कोई बाधा न आए.

More in Uncategorized

Trending News