Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक का निधन! पुलिस विभाग में शोक की लहर

देहरादून- देर रात्रि पुलिस कार्यालय देहरादून में नियुक्त उ0नि0 विपिन जोशी का चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत विपिन जोशी के आकस्मिक निधन पर एसएसपी अजय सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की।

साथ ही आपको बताते चले कि दिवंगत विपिन जोशी अपने सौम्य, शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाते थे। अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील और पूर्ण रूप से समर्पित थे। वह वर्ष 2002 में उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2015 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत हुए थे। वे मूल रूप से ग्राम मजियाडा, पो. कर्णप्रयाग, ज़िला चमोली के रहने वाले थे। दिवंगत विपिन जोशी के पार्थिव शरीर को बालावाला स्थित उनके आवास में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।

यह भी पढ़ें -  देहरादून समेत चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News