Dhami Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट बैठक में कुल 8 प्रस्तावो पर मुहर लगी है। मुख्यमंत्री अपर सचिव बंशीधर तिवारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दे रहे हैं।
कैबिनेट बैठक में 8 प्रस्तावों पर लगी मुहर (Dhami Cabinet Decisions)
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ANM जिनकी सेवा 5 साल पूरी हो चुकी है, वे अब आपसी सहमति से एक जिले से दूसरे जिले में ले सकेंगी ट्रांसफर
राजस्व विभाग में भूमि अधिग्रहण के लिए आपसी समझौते से नई व्यवस्था की लागू
कैबिनेट ने दी जनजाति कल्याण विभाग में नए पदों के सृजन को मंजूरी। साथ ही पुरानी नियमावली में किया संशोधन
भू-जल के अत्यधिक दोहन को रोकने के लिए बनाई नई नियमावली। व्यवसायिक उपयोग के लिए दरें तय की गई हैं। 5 हजार रुपए रखा रजिस्ट्रेशन शुल्क
GRD कॉलेज को मिली उत्तराखंड विश्वविद्यालय का दर्जा देने की अनुमति
कैबिनेट ने दी GRD कॉलेज को उत्तराखंड विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मिली अनुमति
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा रक्षा मंत्रालय को सौंपा जाएगा चिन्यालीसौड़ और गोचर हवाई पट्टियों का संचालन
उधम सिंह नगर स्थित पराग फर्म की भूमि पहले सिडकुल को दी गई थी। अब सिडकुल को अपनी जमीन सब-लीज पर देने की अनुमति मिल गई है।
कैबिनेट ने दी ग्रीन हाइड्रोजन नीति के तहत हरित नीति को मंजूरी। सब्सिडी को लेकर बनाई जाएगी कमेटी जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे