Uncategorized
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी धर्मनगरी, एक युवक की दर्दनाक मौत, अन्य घायल

धर्मनगरी हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। रुड़की कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में बीती देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल बताया जा रहा है।
हरिद्वार में गोली लगने से युवक की मौत
घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। रुड़की कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर के पास चार से पांच राउंड फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में गोली लगने से क्षेत्र की ही रहने वाले 26 वर्षीय अमन की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त प्रशांत गोली लगने से घायल बताया जा रहा है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। बेटे की मौत के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।






