Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में आज से Dhirendra Shastri का दिव्य दरबार!, पांच दिन तक लगेगा दरबार

 

badrinath-dham-dhirendra-shastri-divya-darbar

आज से बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) उत्तराखंड में अपना दरबार लगाने जा रहे है। बदरीनाथ धाम में आज से पांच दिवसीय दिव्य दरबार और हनुमान कथा की शुरुआत हो रही है। 27 मई से 31 मई तक ये धार्मिक आयोजन चलेगा। ऐसे में इस दरबार के लिए लोगों के बीच उत्साह देखने को मिला।

उत्तराखंड में आज से धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार! Badrinath Dham Dhirendra Shastri Divya Darbar

दरअसल आज से धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार शुरु हो गया है। कथा का आयोजन बदरीनाथ धाम के अराइवल प्लाजा परिसर में किया जाएगा। जहां रोजाना दोपहर दो बजे से श्रद्धालुओं को हनुमान कथा सुनाई जाएगी। खबरों की माने तो इसके लिए पूरी तैयारियां हो चुकी है। इसका शुभारंभ दिव्य जल कलश यात्रा के साथ होगा। हनुमान कथा के साथ भजन संध्या और सनातन जागरण आदि कार्यक्रम भी होंगे।

पांच दिन तक लगेगा दरबार

बताते चलें कि बदरीनाथ धाम में धीरेंद्र शास्त्री के इस दरबार में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कथा और दिव्य दरबार के लिए देश के अलग-अलग कोने से श्रद्धालुओं, संतों आदि के बदरीनाथ पहुंच सकते है। ऐसे में प्रशासन और आयोजन समिति ने भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं कर ली है

यह भी पढ़ें -  कुछ ही घंटों में मांग हुई पूरी, CM Dhami को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

More in Uncategorized

Trending News