Connect with us

Uncategorized

कुश्ती महिला खिलाडियों के समर्थन में आइसा द्वारा प्रदर्शन

  • मोदी सरकार यौन उत्पीड़न के आरोपी बृज भूषण शरण सिंह को क्यों बचा रही है? : धीरज कुमार
  • मांग: बृजभूषण शरण सिंह को खेल संघों के सभी पदों से बर्खास्त करते हुए गिरफ्तार किया जाय
  • कार्यवाही न करने पर रोष व्यक्त करते हुए मोदी सरकार का पुतला दहन

लालकुआं। कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को ले कर दिल्ली में धरना दे रहे महिला पहलवानों के समर्थन में बिंदुखत्ता लालकुआं में छात्र संगठन आइसा द्वारा कार रोड चौराहे के समीप एकजुटता सभा करते हुए इस मामले में मोदी सरकार द्वारा कोई कार्यवाही न करने पर रोष व्यक्त करते हुए मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया।

कार रोड चौराहे पर पुतला दहन से पूर्व हुई नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए छात्र संगठन आइसा के जिला अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि, “देश की महिला पहलवान जो देश के लिए मैडल जीत कर लाई हैं वो आज भाजपा नेता और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह द्वारा खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न खिलाफ धरना दे रही हैं।

छोटी छोटी बातों पर ट्वीट करने वाले मोदी जी शर्मनाक चुप्पी साधे हुए हैं। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ इतने सारे प्रमाणों के बाद भी नरेंद्र मोदी सरकार बृजभूषण सिंह को बचा रही है।” उन्होंने मांग की कि, कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को खेल संघों के सभी पदों से बर्खास्त करते हुए गिरफ्तार किया जाय।”

भाकपा माले की नैनीताल जिला कमेटी के सदस्य कमल जोशी ने कहा कि, “एक ओर भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है लेकिन दूसरी ओर महिला उत्पीड़न के आरोपियों को कठुआ से ले कर उन्नाव तक और अब महिला खिलाडियों से छेड़खानी और यौन उत्पीड़न करने वाले खेल प्रशासक बृजभूषण शरण सिंह को भाजपा संरक्षण दे रही है। यह बेहद शर्मनाक है। इससे हर खेल में भागीदारी कर रही महिला खिलाडियों के मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इसलिए जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे खिलाडियों की बात पर ध्यान देना जरूरी है।”

यह भी पढ़ें -  पूर्णागिरि मेले को लेकर सीओ शिवराज सिंह राणा ने दी अहम जानकारी

प्रदर्शन व पुतला दहन में आइसा के धीरज कुमार,अभिषेक शाह, ज्योति सिंह, करिश्मा आर्य, गीता जोशी, विशाल प्रजापति व भाकपा माले नेता कमल जोशी, हरीश चंद्र सिंह भण्डारी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।


Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News