Connect with us

Uncategorized

बढ़ते VIP कल्चर को लेकर तीर्थ पुरोहितों में नाराजगी, केदारनाथ में लगाए BKTC अध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे

केदारनाथ धाम में आज बीकेटीसी (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों का आक्रोश फूट पड़ा। तीर्थ पुरोहितों में चारधाम में बढ़िते वीआईपी कल्चर को लेकर गुस्सा है।

तीर्थ पुरोहितों ने केदारनाथ में लगाए BKTC अध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे
केदारनाथ धाम में आज तीर्थ-पुरोहितों ने चारधाम में बढ़ते वीआईपी कल्चर को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया। साथ ही बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लागए। तीर्थ पुरोहितों ने अध्यक्ष से तुरंत VIP एंट्री को बंद करने की मांग की है। उनका कहना है कि विशेष लोगों को दी जा

उत्तराखंड सरकार ने लगाई है VIP दर्शन पर रोक
बता दें उत्तराखंड सरकार ने पहले एक महीने वीआईपी दर्शन पर रोक लगाई है। इसके बावजूद भी केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में वीआईपी दर्शन सुचारु रूप से जारी है। बीते दिन पहले मशहूर गायक कैलाश खेर ने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे थे। जबकि आज गौतम अडानी बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद तीर्थ पुरोहितों में उबाल बढ़ गया और उन्होंने बीकेटीसी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -  धरना स्थगित-आंदोलन खत्म नहीं,,, 14 दिन बाद फिर गरमा सकता है नैनीताल का मुद्दा,,।

More in Uncategorized

Trending News