Connect with us

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भण्डारी ने जिला बाल संरक्षण समिति व किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय का किया निरीक्षण

चंपावत। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भण्डारी द्वारा जिला मुख्यालय स्थित जिला बाल संरक्षण समिति तथा किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी द्वारा जिला बाल कल्याण समिति में वर्तमान में लंबित कुल 9 प्रकरणों के बारे में प्रकरणवार जानकारी ली, इस दौरान अवगत कराया कि कुल 9 प्रकरणों में से 8 प्रकरण पौक्सो अधिनियम तथा 1 प्रकरण बालिका के लापता से संबंधित है इन सभी में कार्यवाही गतिमान है।

जिलाधिकारी ने कहा कि समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों के द्वारा समिति से संबंधित जितने भी क्षेत्र भ्रमण व बैठक व अन्य कार्य किए जाते हैं,उनका संपूर्ण विवरण रखा जाय।कार्यालय में कार्मिको एवं सदस्यों की उपस्थिति पत्रिका को बनाते हुए उसे अद्यतन रखा जाय, उन्होंने कहा कि प्रत्येक सदस्य कार्यालय में अवश्य बैठे।

जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि वह एक सप्ताह के भीतर कार्यालय में सीसी टीवी कैमरा लगाएँ तथा समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों की साप्ताहिक रिपोर्ट से उन्हें अवगत कराएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि समिति के प्रत्येक सदस्य के द्वारा किये जाने वाले कार्य की पंजिका तैयार कर उसमें विस्तृत विवरण अंकित होना चाहिए, जिसका वह स्वयं प्रत्येक सप्ताह अवलोकन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण हेतु सहायक कर्मी की भी तैनाती की जाय,

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष भी प्रत्येक सप्ताह समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी निरंकार मिश्रा हिमांशु उप्रेती सुनील रावत पुष्पा सामंत दीपक गहतोड़ी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News