Connect with us

Uncategorized

DM का एक्शन: ऋषिकेश के उप निबन्धक निलंबित, निरीक्षण में मिली थी खामियां

 

dehradun dm

Rishikesh News: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savn bansal action) की संस्तुति पर ऋषिकेश के उप निबन्धक को निलंबित कर दिया गया है। संबंधित अधिकारी को मुख्यालय से अटैच करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

DM ने किया ऋषिकेश के उप निबन्धक को निलंबित (Rishikesh Deputy Registrar suspended)

जिला प्रशासन के औचक निरीक्षण में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद ये कार्रवाई हुई है। पिछले महीने जिलाधिकारी सविन बंसल ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण (DM Surprise inspection of Sub Registrar Office) किया था। जांच के दौरान कई चौंकाने वाली गड़बड़ियां सामने आई थी । सबसे गंभीर मामला स्टाम्प चोरी से जुड़ा मिला, जिसके पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।

Deputy Registrar of Rishikesh suspended

कार्यालय में कर रहे थे फर्जी कार्मिक काम

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कार्यालय में फर्जी कार्मिक काम कर रहे थे और अनधिकृत तरीके से लिपिक से विलेख पंजीकरण का कार्य कराया जा रहा था। नियमों के विपरीत सब रजिस्ट्रार की मौजूदगी के बिना ही दस्तावेजों का निबंधन किया जा रहा था, जो सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन माना गया।

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: DM

जिलाधिकारी सविन बंसल ने साफ कहा कि औचक निरीक्षण का उद्देश्य ही ऐसी अनियमितताओं पर कार्रवाई करना है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन के अनुसार मामले में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच और विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में गिरेगा तापमान, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News