Connect with us

Uncategorized

दून अस्पताल में डॉक्टर्स और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट, हड़ताल पर बैठे चिकित्सक

देहरादून के दून अस्पताल में बीती देर रात तीमारदारों और चिकित्सकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तीमारदारों ने ड्यूटी पर तैनात चिकिसकों और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद डॉक्टर्स हड़ताल पर बैठ गए।

दून अस्पताल में डॉक्टर्स और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट

घटना बीती रात करीब 12 बजे की है। जानकारी के अनुसार इमरजेंसी बिल्डिंग में इलाज के दौरान तीमारदारों और डॉक्टर्स के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हाथापाई पर उतर गया। इस दौरान तीमारदारों ने डॉक्टर्स और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी।

हड़ताल पर बैठे चिकित्सक

बवाल के बाद अस्पताल के डॉक्टर्स हड़ताल पर बैठ गए। जिसके चलते अस्पताल में आने वाले मरीज़ों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले का अस्पताल प्रबंधन ने संज्ञान लिया है। साथ ही मामले में चिकित्सकों ने पुलिस को तहरीर दी है

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: आज उत्तराखंड में भारी बारिश,18 जुलाई तक तेज बौछारें, अलर्ट जारी

More in Uncategorized

Trending News