Connect with us

Uncategorized

शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई डोली

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए परम्परानुसार पूर्ण विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में वातावरण शिव भक्तों के जयकारों से गूंज उठा, जिनमें अगले साल फिर से यात्रा शुरू होने की आशा भरी हुई थी।

शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट गुरुवार को शुभ मुहूर्त में शीतकाल के लिए परम्परानुसार पूर्ण विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए। आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में, मंदिर के मुख्य पुजारी ने पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ अंतिम पूजा-अर्चना संपन्न की।इस दौरान वातावरण शिव भक्तों के जयकारों से गूंज उठा।

गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई डोली

कपाट बंद होने के बाद भगवान रुद्रनाथ की उत्सव विग्रह डोली अपनी शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर के लिए रवाना हुई। अब अगले छह महीनों तक, शीतकाल के दौरान, श्रद्धालु चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर में कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  मसूरी में एक्टर अक्षय कुमार की बिगड़ी तबीयत, शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए है अभिनेता

More in Uncategorized

Trending News