Connect with us

Uncategorized

भारी बारिश के चलते उफान पर सुसुआ नदी,नदी के किनारे के तटबंध टूटे

रविवार देर रात से प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश के चलते भारी नुकसान हुआ है। जहां पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमानी आफत बरस रही है तो वहीं डोईवाला में देर रात की मूसलाधार बारिश के बाद सुसुआ नदी उफान पर आ गई है।सुसवा नदी के उफान पर आने के कारण नदी के किनारे के तटबंध टूट गए हैं। इसके साथ ही सिचाईं नहर भी छतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई गांव पर बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है। जिस कारण वो डरे हुए हैं। बता दें कि देहरादून में रविवार देर रात से रूक-रूक कर मूसलाधार बारिश का दौर जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  पासपोर्ट बनवाने के लिए अब दूर जाने की जरूरत नहीं, चम्पावत और टनकपुर में लगेगा विशेष कैंप

More in Uncategorized

Trending News