Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी-आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन

हल्द्वानी: सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाने के आदेश के खिलाफ हल्द्वानी में पशुप्रेमियों ने विरोध दर्ज कराने का फैसला लिया है। इस कड़ी में तिकोनिया चौराहा स्थित बुद्ध पार्क में एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।आयोजकों का कहना है कि आवारा कुत्ते अपराधी नहीं, बल्कि समाज के निर्दोष और बेजुबान प्राणी हैं, जो दया और सहानुभूति के पात्र हैं। उनका मानना है कि इन कुत्तों को हटाना न केवल अमानवीय है, बल्कि इंसानियत और करुणा की मूल भावना के खिलाफ भी है।पशुप्रेमियों ने स्पष्ट किया कि इस विरोध का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना और आदेश को निरस्त करने की अपील करना है। उन्होंने मीडिया और समाज से अपील की है कि वे इस मुहिम का हिस्सा बनें और इन बेजुबानों की आवाज़ को बुलंद करें।आयोजकों का कहना है कि मीडिया की उपस्थिति और कवरेज से यह संदेश न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि व्यापक समाज तक पहुँचेगा कि इंसानियत केवल इंसानों तक सीमित नहीं, बल्कि हर जीव के लिए समान रूप से होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  राजस्व ग्राम के दर्जे के लिए गौलापार में गरमाई सियासत

More in Uncategorized

Trending News