Connect with us

Uncategorized

संधि पूजा में 108 कमल पुष्पों से हुआ मां दुर्गा का अभिषेक, 108 दीपों से की आरती

नैनीताल। सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत सोमवार को मां नैना देवी मंदिर परिसर में महाअष्टमी-नवमी के पावन अवसर पर विशेष संधि पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान 108 कमल पुष्प, 108 दूर्वा और 108 बेलपत् अर्पित कर मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

L
सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मुख्य पुजारी शुभ चक्रवर्ती के नेतृत्व में मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस दौरान महिषासुरमर्दिनी स्वरूप मां दुर्गा की 108 दीपों से आरती की गई। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

इस अवसर पर कमेटी के महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, दिनेश भट्ट, पीके शर्मा, यश शर्मा, सुरेश चौधरी, विकास वर्मा, नवीन शर्मा, तृप्ति मजूमदार, डॉली भट्टाचार्या, कमलेश शर्मा, प्रमोद सहित अन्य लोग मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  दिनेशपुर में तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट! पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बदमाश घायल

More in Uncategorized

Trending News