Connect with us

Uncategorized

मामूली कहासुनी में पत्नी को उतारा मौत के घाट, पत्थर से वार कर शव को लगाया ठिकाने, ऐसे खुला राज

चमौली से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां प्रखंड के छैकुड़ा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। मामूली कहासुनी के चलते पति ने पत्थर से बार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। ये घटना सोमवार की है। पुलिस ने बुधवार को हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया। पति की निशानदेही से शव को बरामद कर लिया गया है।पुलिस की माने तो 24 नवंबर की दोपहर महावीर प्रसाद देवली का अपनी पत्नी दमयंती देवी से झगड़ा हो गया। किसी बात को लेकर कहासुनी के चलते गुस्से में महावीर ने पत्थर से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। रात में ही पत्नी का शव ठिकाने लगा दिया। शव गांव से आधा किलोमीटर दूर एक गदेरे में पत्थरों से दबाकर घर लौट आया।मृतका का बड़ा बेटा घर आया तो पिता से मां के बारे में पूछा। जिसके बाद पता चला कि वो बीते दिन से गायब है। मां जब तलाश करने पर भी नहीं मिली तो उसने रात में मां के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। मामले की तहकीकात करने पर पुलिस को महावीर प्रसाद पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ग्लोबल पहचान दिलाएंगे सोशल मीडिया क्रिएटर्स, CM धामी ने किया आह्वान

More in Uncategorized

Trending News