Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी- बेरीपड़ाव के पास डंपर ने स्कूटी में मारी टक्कर… युवक की दर्दनाक मौत युवती गंभीर

मीनाक्षी

लालकुआं। बेरीपड़ाव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के सामने शनिवार सुबह डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर चौमवाल निवासी 32 वर्षीय कार्तिक कांडपाल पुत्र कृष्ण नन्द कांडपाल शनिवार प्रातः करीब 10 बजे स्कूटी से हल्दूचौड़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में गांव की 25 वर्षीय युवती नेहा कांडपाल पुत्री पुष्कर कांडपाल उनसे लिफ्ट लेकर साथ बैठ गई। नेहा अशोक लीलैंड कंपनी में जॉब करती है।
बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों गांव की सड़क से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़े और आगे चल रहे डंपर (संख्या यूके 01-सीए 3035) को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डंपर के नीचे जा घुसी। हादसे में कार्तिक का सिर डंपर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नेहा के सिर पर गंभीर चोट आई है। जिसे गंभीर हालत में डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  देहरादून में घंटाघर के पास दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

More in Uncategorized

Trending News